Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के कई ढाबों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greater Noida Fire: उत्तर प्रदेश के ग्रटेर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि बिसरख थाना क्षेत्र में चार मूर्ति चौक के पास कुछ ढाबों में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई है. आग बुझाने का काम चल रहा है. मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद हैं. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हरनंदी नदी के किनारे स्थित कुछ ढाबे में सुबह लगभग सात बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग की चपेट में आसपास के 6 से 7 ढाबे आ गए. घटना की जानकारी होते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची. आग लगने से ढाबे पूरी तरह से जल गए. जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

जानिए क्या बोले सीएफओ

इस पूरे मामले पर CFO प्रदीप कुमार ने कहा, ” ग्रेटर नोएडा के कुछ ढाबों में आग लगने की सूचना मिली. अग्निशमन सेवा की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं. हमें 6 ढाबों और दो दुकानों में आग लगी हुई मिली. यहां 10 फायर टेंडर मौजूद हैं. हमने आग पर काबू पा लिया है, कूलिंग प्रोसेस जारी है. घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ.

लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, फायर विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version