Haryana Election 2024: अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- ‘पहले डीलर, दलाल और दामाद की सरकार चलती थी…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana Election 2024: 10 वर्ष हरियाणा में कांग्रेस के नेतृत्व में डीलर, दलाल व दामाद की सरकार चलती थी. युवाओं के नियुक्ति पत्र दलाल व डीलर लेकर आते थे, लेकिन भाजपा सरकार में डाकिया लेकर आता है. भाजपा सरकार हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी देगी. भाजपा सरकार ने डीलर-दामाद का नामोनिशान मिटा दिया. उक्‍त बातें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रेवाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही.

अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज

कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि राहुल बाबा कश्मीर में जाकर कहते हैं कि पहले की तरह 370 लागू कर देंगे. उनसे मेरा सवाल है कि जब तक भाजपा सत्ता में है कैसे कर देंगे, जरा बता दें. यही नहीं जो वह अमेरिका में जाकर बोले हैं कि पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त करेंगे। वह भी नहीं कर सकेंगे. शाह ने आगे ने कहा, कुछ लोग पार्टी का अनुशासन तोड़कर निर्दलीय खड़े हैं, मैं लोगों से अपील करता हूं कि जिनके पास कमल का फूल है उनको ही वोट दीजिए.

कांग्रेस पार्टी हरियाणा का विकास नहीं करती

ये कांग्रेस पार्टी हरियाणा का विकास नहीं करती, जब जब कांग्रेस जीतकर आती है तो कुछ जिलों का ही विकास होता है. दूसरे दल की सरकारों ने अहीरवाल के साथ हमेश सौतेला व्यवहार किया है. अमित शाह ने कहा कि अगर हम तीसरी बार सरकार में आते हैं तो रेवाड़ी में देश की सबसे बड़ी सरसों तेल की बड़ी फैक्ट्री बनाने का काम करेंगे. यहां जितने भी बलिदानी हुए हैं, उनके लिए सैन्य संग्रहालय, विश्वकर्मा महाविद्यालय बनाएंगे.

एम्स को रेवाड़ी में लाने में राव इंद्रजीत का बड़ा रोल है

श्रीशाह ने आगे कहा कि एम्स को रेवाड़ी में लाने में राव इंद्रजीत का बड़ा रोल है. इससे न केवल दक्षिण हरियाणा, बल्कि आसपास के जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने युवाओं को बर्बाद करने का काम किया है. इनकी चुनावी रैलियों में हरियाणा की वीर भूमि पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version