तमिलनाडु के पूर्व मंत्री V Senthil Balaji की जमानत याचिका पर 6 मई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

V Senthil Balaji: सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की ओर से दायर जमानत याचिका पर 6 मई को सुनवाई करेगा. बता दें कि सेंथिल को धन शोधन से जुड़े मामले में पिछले साल अरेस्‍ट किया गया था. इस मामले में हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद उन्होंने एससी का दरवाजा खटखटाया था. तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अरेस्‍ट किया था.

मद्रास उच्च न्यायालय ने मामले में सुनवाई करने के बाद फरवरी में सेंथिल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. बता दें, न्यायमूर्ति अभय एस ओका की अध्यक्षता वाली पीठ पहले सुनवाई स्थगित कर दी थी. उस वक्त पीठ ने कहा था कि ईडी ने जिस जवाबी हलफनामे को दायर किया था उसका कोई लाभ नहीं मिला क्योंकि इसे रिकॉर्ड पर नहीं रखा गया.

यह भी पढ़ें: Siddarthnagar: गांव में घुसा तेंदुआ, आठ लोगों को किया जख्मी, पकड़ने में जुटा वन विभाग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version