Himachal Pradesh: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘हरियाणा में होने जा रहा सत्ता परिवर्तन…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Pradesh: हरियाणा में होने वाले चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है. सीएम सुक्खू ने शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. सीएम ने कहा, बीजेपी के 10 साल के शासन से परेशान होकर जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है. बीजेपी का 10 साल का नाराजगी भरा शासन ही कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काफी है.

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने फैलाया झूठ 

सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा, हरियाणा विधानसभा में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने खूब झूठ बोला. हिमाचल प्रदेश में टॉयलेट टैक्स की बात कही गई, जबकि इस तरह का कोई टैक्स हिमाचल सरकार ने नहीं लगाया था. सीएम ने आगे कहा, हिमाचल प्रदेश में 75 लाख की आबादी है और हर घर में टॉयलेट सीट है.

ऐसे में हिमाचल प्रदेश का कोई भी व्यक्ति यह बता दें कि उस पर टॉयलेट टैक्स लगाया गया हो. उन्होंने कहा, साल 2018 में तत्कालीन जयराम सरकार ने ही होटल पर एडिशनल सीवरेज टैक्स लगाया था, जिसे कांग्रेस सरकार ने माफ किया. सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम खराब किया. कांग्रेस की राज्य सरकार ने इस तरह का कोई टैक्स नहीं लगाया था.

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने किसी भी आम आदमी पर बोझ नहीं डाला है. सिर्फ उन्हीं की सब्सिडी वापस ली गई है, जो 10 लाख रुपये से 10 करोड़ रुपये तक का लाभ कमाते हैं. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की दोबारा 40 सीट वापस आ गई है. इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमाचल में परेशान हो रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version