पूर्व पीएम Manmohan Singh के निधन पर उनके पुराने क्लासमेट ने जताया दुख, जानिए क्‍या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manmohan Singh Died: भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार (26 दिसंबर) को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. पूर्व पीएम पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक है. हिंदू कॉलेज अमृतसर में उनके क्लासमेट रहे रिटायर प्रोफेसर हंसराज चौधरी ने उन्हें याद करते हुए दुख जताया है.

हंसराज चौधरी ने कहा, वे और डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) क्लास के सबसे होशियार छात्रों में थे. पूर्व पीएम के साथ बिताए पलों को याद करते हुए रिटायर प्रोफेसर हंसराज चौधरी ने कहा, ”काफी साल के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह उन्हें चंडीगढ़ में मिले थे और एकदम से उन्हें पहचान लिया था. वो बिल्कुल विनम्र स्वभाव के थे.” हंस राज चौधरी चंडीगढ़ में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version