New Delhi: पश्चिम एशिया में ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण कुछ क्षेत्रों में एलपीजी (LPG) की किल्लत की अफवाहें और वितरण में मामूली देरी देखी गई है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि देश के पास पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रित है. इसी बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने घरेलू एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
देशभर में गैस की उपलब्धता पूरी तरह स्थिर
कंपनी ने कहा है कि देशभर में गैस की उपलब्धता पूरी तरह स्थिर है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. कंपनी के अनुसार, सप्लाई चेन सुचारु रूप से काम कर रही है और टीमें 24×7 सक्रिय हैं, ताकि हर उपभोक्ता तक HP गैस सिलेंडर की समय पर डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके. HPCL ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी क्षेत्र में गैस की कमी नहीं है.
घबराकर समय से पहले न करें बुकिंग
HPCL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त या समय से पहले बुकिंग न करें. कंपनी ने कहा है कि पिछली डिलीवरी के कम से कम 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक करें, ताकि सभी ग्राहकों को समान रूप से सप्लाई मिलती रहे.
कंपनी ने LPG सिलेंडर बुकिंग को आसान बनाने के लिए कई डिजिटल विकल्प दिए हैं.
WhatsApp: 92222 01122 पर “Hi” भेजकर
HP Pay ऐप के जरिए
मिस्ड कॉल: 94936 02222
IVRS कॉल: 88888 23456
बिना किसी रुकावट के गैस पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
HPCL ने दोहराया कि वह देशभर में हर घर तक बिना किसी रुकावट के गैस पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. कंपनी का कहना है कि यह बयान बाजार में किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट को रोकने के लिए जारी किया गया है. कुल मिलाकर कंपनी ने साफ कर दिया है कि एलपीजी सप्लाई सामान्य है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है.
इसे भी पढ़ें. ‘केंद्रीय बलों की तैनाती सुनिश्चित करे’, बंगाल में SIR के काम में लगे अधिकारियों को बंधक बनाने पर SC नाराज