मुंबई एयरपोर्ट पर 11 KG विदेशी गांजे के साथ दो यात्री गिरफ्तार, ट्रॉली बैग से मिला संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड

Mumbai: बैंकॉक की फ्लाइट से मुंबई पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों के पास से 11.78 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (विदेशी गांजा) बरामद हुआ है. कस्टम विभाग के अधिकारियों ने फ्लाइट नंबर वीजेड- 760 से उतरने वाले इन दो यात्रियों को रोका. जब उनके सामान की जांच की गई तो अधिकारियों को उनके ट्रॉली बैग से 11.78 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ.

प्रोफाइलिंग के आधार पर दोनों यात्रियों को रोका गया

मुंबई कस्टम विभाग के एयरपोर्ट कमीश्नरेट ने यह बड़ी कार्रवाई की है. कस्टम विभाग के मुताबिक, यह कार्रवाई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआई) मुंबई पर की गई. प्रोफाइलिंग के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से आए फ्लाइट से उतरने वाले दोनों यात्रियों को रोका था. जब्त किए गए नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11.78 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

ट्रॉली बैग के अंदर छिपाया था..

अधिकारियों के मुताबिक ड्रग्स को बड़े ही चालाकी से यात्रियों के चेक-  इन किए गए ट्रॉली बैग के अंदर छिपाया गया था. दोनों यात्रियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया. उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस ;(एनडीपीएस) एक्टए 1985 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इससे पहले 11 अगस्त को खुफिया सूचना के आधार पर एक यात्री को रोका गया था. जो बैंकॉक से फ्लाइट नंबर 6ई1052 से मुंबई पहुंचा था.

कई दुर्लभ और संरक्षित जंगली जीव हुए थे बरामद

जांच के दौरान उसके डार्क ग्रे रंग के ट्रॉली बैग से कई दुर्लभ और संरक्षित जंगली जीव बरामद हुए थे. यात्री को कस्टम एक्टए 1962 और वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया था. हाइड्रोपोनिक वीड को आम नागरिक आमतौर पर नहीं जानता. यह बेहद महंगा नशीला पदार्थ है. यह बहुत महंगा बिकता है. एक KG वीड की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक होती है.

इसे भी पढें. डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत का बड़ा एक्श‍न, अमेरिका के लिए बंद…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version