ICG: तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में आपात लैंडिंग, चालक दल के तीन सदस्य लापता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ICG: गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां भारतीय तटरक्षक बल के एक हेलीकॉप्टर की पोरबंदर तट से दूर अरब सागर में आपातकाली‍न लैंडिंग करानी पड़ी. इस घटना के दौरान हेलीकॉप्टर पर कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है.

बचाव अभियान के दौरान हुआ हादसा

बता दें कि तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर को सोमवार को ध्वज वाले मोटर टैंकर हरि लीला पर सवार चालक दल के गंभीर रूप से घायल सदस्य की मदद के लिए समुद्र में उतारा गया था, लेकिन हेलीकॉप्टर को चार एयरक्रू के साथ सोमवार रात को गुजरात के पोरबंदर तट से करीब 45 किलोमीटर दूर अरब सागर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.

राहत बचाव में जुटे चार जहाज और दो विमान

तटरक्षक बल ने बताया कि मोटर टैंकर हरि लीला के मालिक के अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई थी. हालांकि हेलीकॉप्टर की समुद्र में आपात लैंडिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जब मोटर टैंकर के पास पहुंचने ही वाला था, उसी वक्त किन्हीं कारणों से हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारना पड़ा. वहीं, तटरक्षक बल ने हादसे का शिकार हुए हेलीकॉप्टर के लापता जवानों की खोज के लिए चार जहाज और दो विमानों को बचाव अभियान में लगाया है.

इसे भी पढें:- PM Modi Foreign Tour: ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगी बात

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version