IIT बॉम्बे में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल की छत से लगाई छलांग, मचा हड़कंप

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IIT Bombay Student Sucide: मुंबई के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी बॉम्बे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे कैंपस में शोक और सन्नाटा फैल गया है. फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है.

नमन अग्रवाल के रूप में हुई मृतक छात्र की पहचान

मृतक छात्र की पहचान नमन अग्रवाल के रूप में हुई है. नमन की उम्र 21 साल थी और वह आईआईटी बॉम्बे में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष का छात्र था. वह मूल रूप से राजस्थान के पिलानी का रहने वाला था और पढ़ाई के लिए मुंबई आया हुआ था.

छत से कूदकर दी जान IIT Bombay Student Sucide

जानकारी के मुताबिक, यह घटना पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे कैंपस में हुई. नमन ने हॉस्टल नंबर 4 की छत (टेरेस) से कूदकर आत्महत्या कर ली. जब इस घटना की जानकारी अन्य छात्रों और सुरक्षा कर्मियों को मिली, तो तुरंत हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और आईआईटी प्रशासन को सूचना दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की खबर मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नमन ने यह कदम क्यों उठाया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. न तो कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि हुई है और न ही किसी तरह के झगड़े या दबाव की बात आधिकारिक तौर पर सामने आई है.

छात्र के परिजनों को दी गई जानकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. अब आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी. वहीं, आईआईटी बॉम्बे प्रबंधन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है. सूत्रों के मुताबिक, कैंपस में छात्र परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, हंसी को बताया सबसे अच्छी दवा

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version