Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 13 राज्यों में भारी आंधी-बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, 24 घंटे बाद अचानक बिगड़ेगा मौसम

Weather Alert: मौसम विज्ञान विभाग ने देश के करीब 13 राज्यों में अचानक मौसम बिगड़ने का बड़ा अलर्ट जारी किया है. इस वक्त उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और जानलेवा लू की चपेट में हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आपस में टकराने के कारण यह बदलाव आ रहा है. कुछ इलाकों में तो 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है.

तेज गर्म हवाओं के साथ लू चलेगी

दिल्ली-NCR में 27 मई को आसमान साफ रहेगा और तेज गर्म हवाओं के साथ लू चलेगी. इस दौरान 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. तो वहीं 28 और 29 मई को मौसम करवट लेगा. बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी की रफ्तार 60 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी.

भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी

27 मई को लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर समेत अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा. तो वहीं 28 से 31 मई इन सभी जिलों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा. गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू होगा. 29 मई को यूपी के कई जिलों में 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से खतरनाक आंधी चलने और ओले गिरने की बड़ी आशंका है.

कई जिलों में हाई अलर्ट

27 से 29 मई को बिहार के कटिहार, पूर्णिया और पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है. इन तीन दिनों के दौरान 50 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने, भारी बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है. 29 मई को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभाग में पारा आसमान छू रहा है. पश्चिमी राजस्थान में 28 मई तक भीषण लू का रेड अलर्ट है.

तेज धूलभरी आंधी चलने की संभावना

28 और 29 मई को तेज धूलभरी आंधी चलने की संभावना है. वहीं बात करें अगर पंजाब और हरियाणा की तो अगले दो दिनों तक यहां के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. डॉक्टरों ने दोपहर के समय बिना वजह बाहर न निकलने की सलाह दी है. हालांकि महीने के अंत में यहां भी हल्की राहत मिल सकती है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में 29 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है. हवाएं 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

भारी आंधी-बारिश और ओले गिरने से तापमान में भारी गिरावट

उत्तराखंड के चमोली, रानीखेत और चंपावत में 28 से 30 मई के बीच भारी आंधी-बारिश और ओले गिरने से तापमान में भारी गिरावट आएगी. वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, पुंछ और रामबन के पहाड़ी इलाकों में मध्यम बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी गई है. रांची समेत झारखंड के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, जिससे तापमान गिरेगा लेकिन बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. बंगाल में भी भारी बारिश का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें. हाईकोर्ट से आसाराम को नहीं मिली राहत: नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद बरकरार, अब करना होगा सरेंडर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version