GST सुधार से खेती की लागत कम होगी और किसानों का भी मुनाफा बढ़ेगा-शिवराज सिंह चौहान

Bhopal: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र में दूध और पनीर पर अब GST नहीं लगेगा. इससे न केवल आम जनता को लाभ होगा बल्कि किसानों, पशुपालकों और दूध उत्पादकों को भी फायदा होगा. भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने कहा था कि GST में अगली पीढ़ी के सुधार लाए जाएंगे, जो लोगों को बड़ी राहत देंगे.

GST सुधारों का कृषि क्षेत्र पर पड़ेगा व्यापक प्रभाव

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि कृषि में उत्पादन लागत कम हो और उत्पादन बढ़े. इससे किसानों का मुनाफा बढ़ेगा. केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि GST सुधारों का कृषि क्षेत्र पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा, जिससे छोटे और मध्यम किसानों को विशेष लाभ होगा. कृषि उपकरणों पर GST दरों में कमी से खेती की लागत कम होगी और किसानों का मुनाफा बढ़ेगा.

जैव- उर्वरकों की ओर किसानों का बढ़ेगा रुझान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैव- कीटनाशकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर GST कम किया गया है, जिससे किसानों को फायदा होगा. साथ ही रासायनिक उर्वरकों से जैव- उर्वरकों की ओर किसानों का रुझान बढ़ेगा.मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि आम जनता को कोई परेशानी न हो. श्री चौहान ने बताया कि GST सुधारों से किसानों को कई लाभ होंगे. कुछ कंपनियों ने इसकी शुरुआत कर दी है. कृषि उपकरणों जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और रोटावेटर पर GST को 18 से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है. उदाहरण के तौर पर 9 लाख रुपए का ट्रैक्टर अब 65,000 रुपए सस्ता मिलेगा.

हम एकीकृत खेती को दे रहे हैं बढ़ावा

उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में किसानों की जोत छोटी है. इसलिए हम एकीकृत खेती को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि किसान खेती के साथ- साथ संबद्ध क्षेत्रों में भी काम कर सकें. मंत्री ने कहा कि डेयरी क्षेत्र में मक्खन, घी और दूध के डिब्बों पर भी GST कम किया गया है, जिससे स्वदेशी उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी और डेयरी क्षेत्र को प्रगति मिलेगी. इससे किसान और पशुपालक सीधे लाभान्वित होंगे.

उर्वरकों की कीमतें कम होंगी और किसानों को मिलेगा इसका सीधा लाभ

12 जैविक कीटनाशकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर भी GST कम किया गया है. उर्वरकों के कच्चे माल जैसे अमोनिया, सल्फ्यूरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड पर GST 18 से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है. इससे उर्वरकों की कीमतें कम होंगी और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें. Supreme Court के इस फैसले से यूपी में 2 लाख सरकारी शिक्षकों पर नौकरी जाने का बढ़ा खतरा..!देखें क्या बदले हैं नियम?

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version