भारत-चीन के बीच स्थिति सामान्य नहीं, LAC पर तनावपूर्ण हालात; जानिए क्या बोले आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India China Relation: दुनिया के कई देश इन दिनों युद्ध के आग से जल रहे हैं. इस बीच भारत और चीन के बीच LAC पर स्थिति सामान्य नहीं है. भारतीय सेना चालबाज चीन की हर हरकत पर कड़ी नजर बनाए हुए है. लेकिन चीन LAC के पास गांव बसा रहा है. यही वजह है कि भारतीय सेना की नजर चीन के सीमावर्ती गांवों पर है. भारतीय सेना इसको लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर है और किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है.

एलएसी पर तनावपूर्ण हालात

दरअसल, भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव को लेकर आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने जानकारी दी है. उन्होंने LAC पर पसरे तनाव के बारे में विस्तार से बताया है. आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया है कि दोनों देशों के बीच हालात प्रगति पर है लेकिन LAC पर हालात तनावपूर्ण है. विभिन्न मोर्चे पर वार्ता जारी है. हमारी सेना किसी भी हाल से निपटने के लिए तैयार है.

हालांकि, भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ये भी कहा कि राजनयिक स्तर पर रुख सकारात्मक दिख रहे हैं लेकिन जब उसको जमीनी स्तर पर लागू करना होता है तब इसमें मुश्किलें आती हैं. मिलिट्री कमांडर दोनों तरफ से देखते हैं. यानी कुल मिलाकर एलएसी पर हालात संवेदनशील बना हुआ है.

हम चाहते हैं पहले जैसे हालात…

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया चीन के साथ मुकाबला करना, को-ऑपरेट करना होता है. हम चाहते हैं कि जो हालात अप्रैल 2020 से पहले था वह फिर से देखने को मिले. ग्राउंड, बफर जोन या पेट्रोलिंग को लेकर उनका मानना है कि जब तक वैसा नहीं हो जाता तब तक हमारे लिए स्थिति सामान्य नहीं हो सकती. हमें किसी भी ऑपरेशन के लिए तैयार रहना होगा. परिस्थिति का मुकाबला करते रहेंगे.

कुछ मामले सुलझे… कुछ बाकी

आर्मी चीफ ने कहा कि इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा नुकसान भरोसे का हुआ है. उन्होंने कहा कि कई मसले सुलझ गए हैं लेकिन कुछ जगहों पर बाकी है, वहां दोनों तरफ से वार्ता अभी चल रही है. उन्होंने कहा कि डेपसांग, डेमचॉक के अलावा नॉर्दन फ्रंट के भी पक्ष पर बात होनी है.

LAC के आर-पार विलेज मॉडल

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ये भी बताया कि चीन ने एलएसी के पास दूसरी तरफ अपने कई गांव बना लिये हैं. इन गांवों को लेकर भारतीय सेना शुरू से ही सतर्क है. उन्होंने बताया कि तिब्बत और चीन की आबादी LAC के पास नहीं है. उनका आर्टिफिशियल इमिग्रेशन हो रहा है. आर्मी चीफ ने बताया कि भारत के भी मॉडल विलेज हैं. राज्य सरकार, सेना और केंद्र सरकार के सहयोग से काम चल रहा है. जाहिर है हमारे मॉडल विलेज उनसे ज्यादा बेहतर होंगे.

370 का हटना अहम बात

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आर्टिकल 370 को लेकर भी अहम बात कही है. उन्होंने कहा कि 370 के हटने के बाद साफ है कि भारत के लिए जम्मू-कश्मीर के क्या मायने हैं और जम्मू-कश्मीर के लिए भारत की क्या अहमियत है. उन्होंने बताया कि अमरनाथ के तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी, पर्यटक बढ़े और बेहतर विकास हो रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि इस साल अब तक आतंकी संगठनों में महज 2 आतंकवादी भर्ती हुए जबकि पहले दो सौ से ज्यादा होते थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version