अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की भारत ने की निंदा, जान गंवाने वालों के प्रति जताया दुख

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Airstrike Afghanistan: अपने मुल्क में आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान कभी भी अपने कायराना हरकतों से बाज नहीं आता है. कराची में हुए आतंकी हमले के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के तीन प्रांतों पर एयरस्ट्राइक कर दी. पाक सरकार ने दावा किया है कि उसने बदला लेने के लिए आतंकी संगठन तहरीक–ए– तालिबान और जमात–उल–अहरार के ठिकानों पर हमला किया. हालांकि, अफगानिस्तान से जो तस्वीरें सामने आई हैं. उसे देखकर हर कोई आग बबूला हो उठा है. हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी आतंकियों के नाम पर नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं, अब इस हमले की भारत ने भी निंदा की है.

भारत ने की निंदा

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान के इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. बयान में लिखा है, ‘भारत अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई आम नागरिकों की जान गई है. पाकिस्तान की यह खुली आक्रामकता अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए सीधा खतरा है.’

जान गंवाने वालों के प्रति जताया दुख Pakistan Airstrike Afghanistan

अपने बयान में मंत्रालय ने आगे कहा, ‘भारत उन अफगान परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है. साथ ही अफगानिस्तान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अटूट समर्थन दोहराता है.’ विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा, ‘यह पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लगातार जारी रहने और अपनी सीमाओं के बाहर हिंसा की हताशापूर्ण हरकतों के जरिए अपनी अंदरूनी नाकामियों को बाहरी कारणों से जोड़ने की उसकी बेकार कोशिश को दिखाता है.’

पाकिस्तान ने आतंकियों को मार गिराने का किया दावा

वहीं, हमले के बाद पाकिस्तान ने दावा किया कि 29 जून को पाक सेना ने अफ़गान सीमा के पास 29 आतंकियों को मार गिराया. वहीं, अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ये आरोप लगाया कि पाकिस्तान के हवाई हमलों में 36 आम नागरिकों की मौत हो गई. वहीं, 163 अन्य घायल हो गए. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. हालांकि, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका की वजह से पैदा हुई इतनी तपिश, फ्रांस में गर्मी से 1000 लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version