वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रहा भारत: जेपी नड्डा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) पर कहा कि भारत इस वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रहा है. हर साल 28 जुलाई को मनाए जाने वाले इस दिन का उद्देश्य वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके रोकथाम व प्रबंधन के प्रयासों को मजबूत करना है. हेपेटाइटिस यकृत (लिवर) की सूजन है, जो गंभीर लिवर रोग और कैंसर का कारण बन सकता है.

जेपी नड्डा ने किया एक्‍स पोस्‍ट

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट कर लिखा, “विश्व हेपेटाइटिस दिवस लोगों में हेपेटाइटिस और इसके रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का मंच है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के जरिए इस स्वास्थ्य चुनौती से लड़ रहा है और लोगों की जान बचा रहा है.” उन्होंने इस साल की थीम ‘हेपेटाइटिस: लेट्स ब्रेक इट डाउन’ पर कहा कि यह थीम हेपेटाइटिस उन्मूलन में बाधा बनने वाली सामाजिक रुकावटों को खत्म करने की जरूरत को दिखाती है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, हेपेटाइटिस बी और सी के मामलों में भारत, चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। साल 2022 में भारत में 2.98 करोड़ हेपेटाइटिस बी और 55 लाख हेपेटाइटिस सी के मामले दर्ज किए गए, जो वैश्विक हेपेटाइटिस मामलों का 11.6% है.
Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version