भारतीय नौसेना ने पेश की बहादुरी की मिशाल, हाईजैक शिप से 21 क्रू सदस्यों को किया सुरक्षित

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने एक बार फिर बहादूरी की मिशाल पेश की है. उसने शुक्रवार को अफ्रीकी देश के सोमालिया तट के पास से हाईजैक हुए मालवाहक जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ में समुद्री लुटेरों के चंगुल में फंसे सभी 21 लोगों को बचा लिया. बता दें कि इन क्रु सदस्‍यों में 15 भारतीय भी शामिल थे. वहीं, सेना जहाज पर सवार लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद मरीन कमांडोज जांच पड़ताल कर रहे हैं. भारतीय नौसेना ने इस पूरी घटना का सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा की हैं.

ऐसे नौसेना ने जहाज को घेरा

दरअसल, नौसेना के मार्कोस कमांडो ने बताया कि  जहाज पर हथियार से लैस पांच से छह अज्ञात लोग सवार हो गए हैं. इसके बाद जहाज का पता लगाने के लिए तुरंत एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी-8 आई और लंबी दूरी के ‘प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन’ को तैनात किया गया. बता दें कि आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अरब सागर में सोमालिया के तट के पास अगवा पोत को घेर लिया था.

भारी संख्‍या में जवानों को देख भागे लुटेरे

कमांडो का कहना है कि जवानों ने जहाज को चारों ओर से घेर समुद्री लुटेरों को जहाज को छोड़ने की चेतावनी दी. इसके बाद भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो अगवा पोत पर उतरे और उसकी तलाशी ली तो कोई लुटेरा वहां मौजूद नहीं था. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने भारी संख्या में जवानों को देख वहां से भाग गए.

फिलहाल, भारतीय नौसेना का युद्धपोत अब आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफॉक के पास मौजूद है. जहाज में बिजली उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम को बहाल करके उसे अगले बंदरगाह तक यात्रा शुरू करने में मदद की जा रही है. वहीं, यूके समुद्री व्यापार संचालन (यूकेएमटीओ) एजेंसी ने बताया कि पोत पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित हैं. आईएनएस चेन्नई की निगरानी में जहाज को सोमालिया के तट से बाहर निकाला जा रहा है.

इसे भी पढ़े:- जानिए कौन थे वो चमत्‍कारी बाबा, जिन्होंने 33 साल पहले की थी राम मंदिर निर्माण को लेकर भविष्यवाणी!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version