इंडिगो यात्री हो जाए सावधान…, देर से हो सकती है उड़ान, एयरलाइंस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IndiGo Airlines Travel Advisory: उत्तर और पूर्वी भारत के कई इलाके इस समय घने कोहरे की चपेट में है. मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. जिसमें बुधवार की सुबह घने कोहरे की वजह से कुछ उड़ानों में देरी होने की आशंका जताई गई है.

दरअसल, एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे का अनुमान है. इससे सुबह के शुरुआती घंटों में विजिबिलिटी कम हो सकती है और फ्लाइट की आवाजाही धीमी हो सकती है. कोहरे की वजह से कुछ फ्लाइट्स के उड़ाने में देरी या बदलाव हो सकता है.

घर से निकलने से पहले वेबसाइट पर चेक करें फ्लाइट स्टेटस

हालांकि इंडिगों का दावा है कि एयरपोर्ट पर हमारी टीमें पूरी तरह से तैयार हैं और शेड्यूल को सुचारू रूप से मैनेज करने, कस्टमर्स की मदद करने और ऑपरेशन्स का लगातार फ्लो बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रही हैं. उन्‍होंने कहा कि कोहरे की स्थिति से सड़क पर ट्रैफिक भी प्रभावित हो सकता है. एयरपोर्ट जाते समय जाम भी लग सकता है. इसलिए सुबह जल्दी यात्रा करने वाले कस्टमर्स को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त टाइम के साथ प्लान बनाएं और घर से निकलने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस चेक करें.

यात्रियों से इंडिगो ने की ये अपील

एयरलाइंस का कहना है कि घने कोहरे और खतरनाक प्रदूषण के कारण सुबह के शुरुआती घंटों में विजिबिलिटी को काफी प्रभावित किया है, जिससे दिल्ली में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं. ऐसे में सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें.

देश के कई हिस्सों में पड़ रहा घना कोहरा

बता दें कि इंडिगों की ट्रैवल एडवाइजरी ऐसे समय आई है जब दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में घना कोहरा पड़ रहा है और सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम है. इसकी वजह से सड़क, रेल और हवाई सफर करने वालों की परेशानी बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, यूपी, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा पड़ रहा है.

इसे भी पढें:-‘कतई बर्दाश्त नहीं…’ एस जयशंकर ने की सिडनी हमले की निंदा, इजरायल के साथ संबंधों पर भी कहीं ये बात

Latest News

आज से पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, ‘दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल’ का करेंगी शुभारंभ

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 6-7 मार्च को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति 6 मार्च को...

More Articles Like This

Exit mobile version