Indore: UAE से इंदौर पहुंचे दो पाकिस्तानी नागरिक, एयरपोर्ट पर ही रोके गए या‍त्री, जानिए क्या है मामला

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indore Airport: संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से दो पाकिस्‍तानी नागरिक मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे. इस दौरान दोनों यात्रियों को उनके वीजा में कुछ गड़बड़ी के चलते एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया. दरअसल, दोनों यात्रियों को दिल्ली जाना था, लेकिन वो इंदौर एयरपोर्ट पहुंच गए.

इंदौरा एयरपोर्ट पर रोके गए दोनों यात्री पाकिस्तानी मूल है, जो एक महिला, पूनम कुमारी और एक पुरूष विक्की कुमार है. ये दोनों एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से शारजाह से इंदौर पहुंचे. वीजा के मुताबिक, इन दोनों को दिल्ली में उतरना था. मगर गलती से इंदौर के देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच गए, जिसके कारण उन्‍हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया. इस दौरान उनकी जांच की गई. साथ ही ये भी कहा गया कि गुरूवार की रात उन्‍हें शारजाह वापस भेज दिया जाएगा. फिलहाल यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट से डिपोर्ट किया जा जुका है.

इसे भी पढें:-

Indore Airport News, Indore News, Indore news in Hindi, Indore news update, Indore latest News, Indore news today,,Madhya Pradesh news

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version