भारी विरोध के बीच इंस्टाग्राम ने खतरनाक AI फीचर को हटाया, अब बिना मर्जी नहीं बना पाएंगे किसी की भी फोटो

New Delhi: भारी विरोध के बीच सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने अपने हाल में घोषित ‘म्यूज एआई इमेज जनरेटर’ का एक विवादास्पद फीचर हटा दिया है. इस सप्ताह घोषित किए गए इस फीचर के तहत उपयोगकर्ता सार्वजनिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स का उपयोग करके एआई से नई तस्वीरें बना सकते थे. अब मेटा ने कहा है कि उसने लोगों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए यह फीचर हटा दिया है.

यह फीचर लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा

मेटा ने कहा, ”हमने लोगों की प्रतिक्रिया सुनी. हमें महसूस हुआ कि यह फीचर लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा, इसलिए इसे अब हटा दिया गया है.” फीचर हटाते हुए मेटा ने स्पष्ट किया, ”हमारा उद्देश्य एक उपयोगी रचनात्मक टूल उपलब्ध कराना था और लोगों को यह नियंत्रण देना था कि उनकी सार्वजनिक सामग्री का इस तरह संदर्भ के रूप में उपयोग किया जा सके या नहीं.”

टॉगल बटन को भी हटाया

भारी विरोध के बाद मेटा ने अब इस सिस्टम को पूरी तरह बदल दिया है. अब अगर आप Meta AI में जाकर किसी का इंस्टाग्राम अकाउंट टैग करके उसकी फोटो बनाने की कोशिश करेंगे, तो एआई चैटबॉट ऐसा करने से साफ मना कर देगा. इसके साथ ही मेटा ने पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स की सेटिंग्स से उस टॉगल बटन को भी हटा दिया है, जिसमें लिखा था- ‘लोगों को इंस्टाग्राम और मेटा के एआई फीचर्स पर आपकी सामग्री का दोबारा उपयोग करने की अनुमति दें’.

इसे भी पढ़ें. सीरिया में हादसाः नदी पार कर रही थी फेरी, पुल से टकराई, दो बच्चों की मौत, कई लापता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version