International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले पीएम मोदी ने शेयर किया खुद का योग करते हुए वीडियो, अलग-अलग आसनों के बताए फायदे

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International Yoga Day: हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसके माध्‍यम से लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाता है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार, 11 जून को अपने योग का एक वीडियो सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया. बता दें, पीएम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अलग-अलग आसनों और उनके फायदों के बारे में बताया गया है.

हमे शांति प्रदान करता है योग

पीएम मोदी ने कहा, ‘योग दिवस नजदीक आ रहा है. मैं वीडियो शेयर कर रहा हूं, जिसमें कई तरह के आसन और उनके लाभ पर मार्गदर्शन दिया जाएगा. मुझे उम्मीद है कि यह आप सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने आगे कहा कि योग शांति प्रदान करता है, जो हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य के साथ करने में सक्षम बनाता है. पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘अब से 10 दिनों में दुनिया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी. योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर समग्र कल्याण की खोज में दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है. ‘इस साल 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इस बार थीम ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग‘ रखी गई है.

योग दिवस की तैयारी शुरू

देश में योग दिवस को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है. आयुष मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान योग दिवस की तैयारी में अभी से जुट गया है. बता दें, पीएम मोदी के नेतृत्व में ही पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में मनाया गया था. तभी से लगातार हर वर्ष इसका आयोजन विशाल रूप में किया जाता है.

यह भी पढ़े: Chandrababu Naidu Oath: चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ, कार्यक्रम में PM मोदी भी होंगे शामिल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version