Jagannath Yatra Ahmedabad: गुजर रही थी जगन्नाथ रथयात्रा तभी भर भराकर गिरी दो मंजिला मकान की बालकनी, 8 घायल

Jagannath Yatra Accident: अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा के दैरान एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल जिस दौरान एक मार्ग से गुजर रही थी उस वक्त ही एक तीन मंजिला इमारत की बालकनी धराशाई हो गई. इस कारण वो नीचे जा गिरी. इस बालकनी में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. वहीं बालकनी के नीचे आने के साथ जो लोग यात्रा में शामिल थे वो भी घायल हो गए. हालांकि अभी आंकड़ा सामने नहीं आया है कि कुल कितने लोग इस हादसे में घायल है.

बता दें कि ये हादसा जहां हुआ है वो दरियापुर का इलाका है. ये काफी पुराना इलाका है. जिस इमारत की बालकनी गिरी है उसके नीचे दुकाने थी और उपर की फ्लोर पर लोग रहते थे. बताया जा रहा है कि ये इमारत काफी पुरानी थी वहीं काफी जर्जर भी थी. हाल ही में इस इमारत को नोटिस भी दिया गया था. चशमदीदों का कहना है कि इस इमारत की बालकनी में बच्चे और महिलाएं भी खड़ी थीं। अचानक हुए इस हादसे में किसी को भी कुछ समझने का मौका नहीं मिला जिससे की संभल पाते. इस हादसे में कई लोगों को काफी गंभीर चोटें आई हैं.

यह भी पढ़ें- Indore Crime: बेटे ने बाप को गिफ्ट में दी मौत, पैस ना मिलने पर कुचल डाला सिर

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version