Jammu-Kashmir: LG मनोज सिन्हा ने ली अंगदान की शपथ, दानदाताओं की सूची में दर्ज करवाया अपना नाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का नाम भी अंगदान करने वाले दाताओं की सूची में शामिल हो गया. जम्मू-कश्मीर के एलजी ने अंगदान करने की शपथ ली और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की आयुष्मान भारत अंग दान रजिस्ट्री पर अपना पंजीकरण करवाया.

सोमवार को राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एसओटीटीओ) के प्रतिनिधियों, डॉ. एलियास शर्मा, नोडल अधिकारी, डॉ. संजीव पुरी, संयुक्त निदेशक व प्रत्यारोपण समन्वयक इरफान अहमद लोन ने राजभवन पहुंच कर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को प्रतिज्ञा प्रमाण पत्र सौंपा. इस अवसर पर भारतीय जैन संगठन, जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष संदीप जैन और महासचिव मोनिका जैन भी उपस्थित रहे. मालूम हो कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 19 जनवरी को भारतीय जैन संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अंगदान की इच्छा जाहिर की थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version