जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले पर NCW का बड़ा एक्शन, DGP से FIR के निर्देश; जानें पूरा मामला

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jamui Harassment Case: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की और उसके साथी के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने सार्वजनिक रूप से हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बिहार के DGP को पत्र भेजकर FIR दर्ज करने और वायरल वीडियो व अन्य फुटेज की मदद से घटना में शामिल लोगों की पहचान करने को कहा है. आयोग ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ निर्धारित समय-सीमा में निष्पक्ष जांच पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं.

युवती के साथ बदसलूकी की गई Jamui Harassment Case

आयोग के पत्र के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आए वीडियो में आरोप लगाया गया है कि रात के वक्त कुछ लोगों ने लड़की और उसके साथी को घेर लिया था। इस दौरान युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई और उसे पकड़ने-खींचने की कोशिश की गई, जबकि उसके साथी के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उन्हें जरूरी कानूनी मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो को आगे प्रसारित होने से रोकने के लिए भी कानून के तहत आवश्यक कदम उठाने को कहा है. NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मामले में सात दिन के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) पेश करने को कहा है. आयोग ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और निजता की रक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

फुटेज के आधार पर पीड़िता की पहचान की गई

जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने (Jamui Harassment Case) घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस के संज्ञान में वीडियो रविवार सुबह आया था. फुटेज के आधार पर पीड़िता की पहचान की गई और उसका बयान दर्ज किया गया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयान से पता चला कि कथित घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे हुई थी. एसपी ने बताया कि वीडियो में करीब छह से सात लोग नजर आ रहे हैं, जिनमें से कुछ की पहचान पुलिस ने कर ली. मामले में FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

इस मामले पर राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो के जरिए घटना की जानकारी मिली. उनके मुताबिक, जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि सोमवार शाम तक मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी आयोग को दे दी जाएगी. महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि वह जमुई के पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखेंगी. इसके जरिए घटना में अब तक हुई कार्रवाई और जांच की स्थिति की विस्तृत जानकारी मांगी जाएगी.

आसपास कई अन्य लोग भी खड़े दिखाई दे रहे

वहीं, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बाइक से जा रहे एक युवक और युवती को कुछ लोगों द्वारा रास्ते में रोकते हुए देखा जा सकता है. फुटेज में युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी होती नजर आती है. वह वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की गुहार लगाती सुनाई देती है. वीडियो में युवती को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “बच्चा हैं, जाने दीजिए. अब कभी नहीं आएंगे.” घटना के दौरान आसपास कई अन्य लोग भी खड़े दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- देहरादून में वारदातः पत्नी को मारी गोली, पुलिस को फोन कर बोला, मैंने हत्या कर दी

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version