Jharkhand Crime: चोरों ने तोड़ी श्रीराम जानकी की मूर्ति, भगवान का मुकुट भी ले गए, लोगों ने किया हंगामा

Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Crime News: रांची के मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है. झारखंड की राजधानी में चोरों ने श्रीराम मंदिर को अपना निशाना बनाया है. जानकारी के अनुसार चोरों ने बरियातू थाना के श्रीराम जानकी मंदिर में इस वारदात को अंजाम दिया. वह भगवान का मुकुट समेत कई सामान ले गए. हद तो तब हो गई जब चोरों ने मंदिर में स्थापित मूर्तियों को भी खंडित कर दिया. वहीं, इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है. फिलहाल, पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है.

मंदिर का ताला तोड़ भगवान राम का मुकुट चोरी
आपको बता दें कि इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रांची-बूटी मार्ग को जाम कर अपने गुस्से का इजहार किया है. दरअसल, बारियातू हाउसिंग कॉलोनी में श्री राम जानकी मंदिर है. इसी मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान मूर्तियां तोड़े जाने से लोगों में काफी गुस्सा है. इस मामले में मंदिर के प्रबंधक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है. इसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है. बताया जा रहा है कि ये घटना देर रात की है. रात के समय चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ मुकुट भी चुरा लिया.

क्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले माहौल बिगाड़ने का प्रयास
मामले में मंदिर के पुजारी ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुबह जब माली फूल देने आया, तब उसने बताया कि गेट का ताला टूटा है. जानकारी मिलते ही जब मंदिर में जाकर देखा गया, तो सारा सामान बिखरा मिला. चोरों ने भगवान की मूर्तियां भी खंडित कर दी. वहीं, इस घटना के बाद सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह और कांके विधायक समरी लाल भी मौके पर पहुंचे. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि ये मजह चोरी नहीं है. अगर केवल चोरी की मंशा होती, तो वह सामान फेंककर नहीं जाते. उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले माहौल बिगाड़ने का कृत्य है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version