JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC छात्र आंदोलन में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं. वहीं, अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भी लाठीचार्ज के बाद तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें बीते दिन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार महतो की हालत गंभीर है. डॉक्टरों ने जानकारी दी कि उनका ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक गिर गया है. वहीं, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देवेंद्र नाथ महतो से मिलने अस्पताल पहुंचे.
लाठीचार्ज में घायल हुए देवेंद्र नाथ महतो
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा. आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देवेंद्र नाथ महतो पुलिस की लाठीचार्ज में घायल हो गए. बता दें कि 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया. जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं. लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ती तरफ़ से आज बुलाए गए झारखंड का असर दिख रहा है.
Jharkhand Health Minister Dr Irfan Ansari reached Sadar Hospital and met Student leader Devendra Nath Mahto and other youths, who have been admitted to the Hospital in Ranchi following a day-long protest outside the State Assembly yesterday.
(Source: Irfan Ansari/’X’) pic.twitter.com/0NSKn0z3gX
— ANI (@ANI) August 11, 2026
झंडा मैदान से विशाल जुलूस निकाला गया JPSC Student Protest
झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिल रहा है. महानगर में आज सुबह 9:30 बजे झंडा मैदान से विशाल जुलूस निकाला गया. जिसके बाद सड़कों पर वाहनों को रोक दिया गया. इसके अलावा निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. झारखंड बंद का व्यापक असर पलामू में भी देखने को मिल रहा. मेदिनीनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झारखंड बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया.