“जइसन सोचले रहनीं…” Bharat Express के कॉन्क्लेव में दिखी कल्पना और रवि किशन की शानदार जुगलबंदी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी लॉन्चिंग की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के नेतृत्व में चैनल लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली में ‘नए भारत की बात, दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत किया.

स्टेज पर रवि किशन और कल्पना की शानदार प्रस्तुति

इस विशेष मौके पर भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक रवि किशन तथा प्रख्यात गायिका कल्पना भी मौजूद रहे. कॉन्क्लेव के दौरान रवि किशन ने भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के साथ विशेष बातचीत की. बातचीत के दौरान उपेन्द्र राय ने उनसे दर्शकों के लिए एक गीत गाने का अनुरोध किया, जिसे रवि किशन ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया. उन्होंने शुरुआत में हिंदी गीत गाया, लेकिन दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए उन्होंने भोजपुरी गीत “जइसन सोचले रहनी अइसन पियवा मोर बाड़े” भी प्रस्तुत किया.

इस दौरान भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका कल्पना ने भी मंच पर उनका साथ दिया, जिससे माहौल और भी संगीतमय हो गया. भारत एक्सप्रेस ने कम समय में ही देश के प्रमुख समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना ली है. चैनल के इस सफर को यादगार बनाने के लिए आयोजित ‘नए भारत की बात, दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव में राजनीति, कला, साहित्य और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version