Photos: हवा में लहराते दिखी बोगियां, दूर तक सुनाई दी चीख पुकार; देखिए भयावह ट्रेन हादसे की हर तस्वीर

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Kanchanjanga Express Accident: आज सुबह पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा हो गया. बंगाल के दार्जिलिंग जिले में ट्रैक पर खड़ी 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 15 लोगों के मरने की सूचना है. वहीं, इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हैं. हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है.

ये रेल हादसा उस वक्त हुआ जब कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से सियालदह जा रही थी. टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रेन के दो डिब्बे डिरेल हो गए. वहीं, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई है. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासन गैस कटर से डिब्बों को काटकर लोगों को बाहर निकालने में जुटा है. इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है.

इस रेल हादसे को लेकर नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने बताया कि कंचनजंगा एक्सप्रेस सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई. घटना के तुरंत बाद आपदा टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को लेकर दुःख जताया है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है. मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया. प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं.”

इस रेल हादसे की खबर आते ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने इससे पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना, बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version