मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के चलते महिला पुलिस ने कांवड़ि‍यों के दबाए पैर, लगाई मरहम

Kanwar Yatra : देश में सावन के पवित्र महीने में इन दिनों कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है. ऐसे में कांवड़ यात्रा के रूट पर सेवा भाव की अनोखी तस्वीर सामने आई है. बता दें कि इस कांवड़ यात्रा में मुजफ्फरनगर में पुलिस ने कांवड़ियों की सेवा की. इस दौरान यात्रा के चलते महिला पुलिस अफसर ऋषिका सिंह ने बाकायदा टेंट में बैठकर कांवड़ियों के पैर दबाएं और उनके दर्द को कम करने के लिए मरहम लगाई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिनमें वे यात्रियों के हाथ-पैर दबाकर उनकी थकान दूर करने का प्रयास करती नजर आईं. बता दें कि वे जरूरतमंदों को दवाइयां और मेडिकल सहायता भी उपलब्ध करवा रही हैं. जानकारी के मुताबिक, इस कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ि‍यों की काफी मदद कर रही है.

जरूरतमंदों की कर रही मदद

जानकारी देते हुए बता दें कि इस यात्रा के चलते कांवड़ि‍यों की सेवा करने का भाव अच्‍छा है, लेकिन इसके पीछे का भाव उससे भी अच्‍छा है. क्‍योंकि वह सच्‍चे मन से कांवड़ि‍यों की सेवा कर रही है और जरूरतमंदों की भी मदद कर रही है.

 इसे भी पढ़ें :- गुजरात के सीएमओ और सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट मोड में सुरक्षा प्रशासन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version