कारगिल विजय दिवस आज, राष्ट्रपति मुर्मू, गृह मंत्री शाह समेत इन नेताओं ने दी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

kargil Vijay Diwas 2025: हर साल 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. ये दिन सभी भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है. कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय वायु सेना और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए नेताओं ने सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य को याद करते हुए देश के लिए उनके योगदान को नमन किया.

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. यह दिवस हमारे जवानों की असाधारण वीरता, साहस एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. देश के प्रति उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. जय हिन्द! जय भारत!”

राजनाथ सिंह ने किया वीर सपूतों को याद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर, मैं उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी देश के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया. कारगिल युद्ध के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे सशस्त्र बलों के अटूट संकल्प की चिरस्थायी याद दिलाता है. भारत उनकी सेवा का सदैव ऋणी रहेगा.”

भारतीय वायु सेना (kargil Vijay Diwas 2025) ने एक्स पर लिखा, “भारतीय वायु सेना कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है. उनका साहस, बलिदान और अटूट संकल्प कृतज्ञता से एकजुट राष्ट्र को प्रेरित करता रहता है.”

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस देश के वीर जवानों के गौरव और विजयगाथा का अविस्मरणीय दिन है. वर्ष 1999 में हमारे जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ से दुश्मनों को घुटनों पर ला कर, अदम्य साहस व पराक्रम की अमिट मिसाल पेश की. कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन सभी शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. यह राष्ट्र आपके त्याग व बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा.”

ये भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: ‘सिर पर पगड़ी और कंधे पर तिरंगा…,’ इन संदेशों के जरिए दें वीरों को श्रद्धांजलि

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version