UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने Akhilesh Yadav से पूछा, राम कृष्ण के नाम पर क्यों होता है दर्द? जो कृष्ण का नहीं वह यदुवंशी नहीं!

Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kashi Ka Kayakalp MEGA CONCLAVE: भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क की तरफ से वाराणसी में ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव का आयोजन हुआ. कॉन्‍क्‍लेव में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि रहे. भारत एक्‍सप्रेस के मंच पर एक सवाल का जवाब देते हुए यूपी के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

जो कृष्ण का नहीं वह यदुवंशी नहीं: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

दरअसल, उप-मुख्यमंत्री ने अयोध्या और काशी के बाद मथुरा में जन्म भूमि को लेकर अपनी बात रखी. साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा खुद को भगवान कृष्ण का वंसज बताए जाने को लेकर भी सवाल खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा, “जो राम का नहीं हो सकता, वह कृष्ण का नहीं हो सकता. जो कृष्ण का नहीं हो सकता वह यदुवंशी नहीं हो सकता. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि राम कृष्ण के नाम पर दर्द क्यों होता है. जो कृष्ण का नहीं वह यदुवंशी नहीं हो सकता है. डिप्टी सीएम ने कहा कि हम राम कृष्ण और बाबा विश्वनाथ की बात करते हैं तो उनको दर्द क्यों होता है.” उन्होंने कहा कि विपक्षी भ्रमित हैं. उनके पास उत्तर प्रदेश के डेवलपमेंट का कोई एजेंडा नहीं है. किसी तरह से उन्हें सत्ता मिले वह राज पाठ भोगे.

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी को सपोर्ट कर रही है जिसका परिणाम यूपी में 2024 के लोकसभा चुनाव में नजर आया इससे भाजपा कैसे उबर पाएगी. इस सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा INDIA गठबंधन ने निगेटिव नॉरेटिव सेट किया था. खटा-खट फटा-फट सटा-सट सबके खाते में 8,000 आएंगे, 1,00,000 आएंगे. ऐसा बोलकर सभी को भ्रमित किया. चुनाव के बाद जनता ने इनके दफ्तरों पर धरना प्रदर्शन किया. अब जनता समझ चुकी है.

पीएम मोदी ने बाबा साहब के संविधान को दिया विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को विस्तार देने का काम किया है. बाबा साहब का संविधान जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होता था. धारा 370 को निष्प्रभावी करके प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के संविधान को विस्तार देने के साथ ही बाबासाहेब के 5 स्मारकों को डेवलप किया. मुंबई से लेकर लंदन तक के स्मारक को डेवलप किया गया.

उन्होंने कहा कि बाबा साहब कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र जानते थे. बाबा साहब अंबेडकर की बात को दोहराते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, ” बाबा साहब ने अपने अनुयायियों से कहा था ए मेरे अनुयायियों कांग्रेस पार्टी एक धोखेबाज पार्टी है इसका चवन्नी का सदस्य भी मत बनना.”

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version