‘जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’, बोले- अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, सुरक्षा माहौल की तारीफ की

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Ambassador Arrives In Srinagar: अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अपने कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंचे. श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की. अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर दौरे के दौरान श्रीनगर और वहां के बदलते सुरक्षा माहौल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कश्मीर को भारत का एक अहम हिस्सा माना और कहा कि मोदी सरकार ने इसे पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बना दिया है. उनके इस ‘सुरक्षित’ वाले बयान के बहुत बड़े मायने हैं, जिसे उन्होंने अपने अगले ही वाक्य में साफ भी कर दिया. गोर ने बताया कि वाशिंगटन जल्द ही अपने नागरिकों के लिए जारी ‘नेगेटिव ट्रेवल एडवाइजरी’ की समीक्षा करने वाला है.

‘यहां की सुंदरता को देखकर हैरान हूं’: गोर

राजदूत सर्जियो गोर ने कश्मीर को भारत का एक ‘बेहद खूबसूरत और महत्वपूर्ण हिस्सा’ कहा. उन्होंने कहा कि वो पहली बार कश्मीर आए हैं और यहां की सुंदरता को देखकर हैरान हैं. केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की तारीफें करते हुए गोर ने कहा कि क्षेत्र अब काफी सुरक्षित हो चुका है और बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिक यहां आकर इसकी खूबसूरती का अनुभव जरूर करना चाहेंगे.

अगर अमेरिका अपनी इस सख्त ट्रेवल एडवाइजरी में ढील देता है तो पश्चिमी देशों के पर्यटकों के लिए कश्मीर की खूबसूरत वादियों के दरवाजे पूरी तरह से खुल जाएंगे.

क्या कहा उमर अब्दुल्ला ने?

सर्जियो गोर से मुलाकात के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बैठक बहुत अच्छी रही. दोनों देशों के संबंधों पर चर्चा हुई. खास तौर पर इस बात पर बातचीत हुई कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए क्या कर सकता है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कुछ पुराने मुद्दे हैं, जिन्हें समय के साथ सुलझाने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने आगे भी यह बातचीत जारी रहने की उम्मीद जताई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे की बातचीत सर्जियो गोर और अमेरिका के बीच भी होगी. वहीं, वह खुद नई दिल्ली में भारत सरकार के साथ इस बातचीत को आगे बढ़ाएंगे. उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में अमेरिका और जम्मू-कश्मीर के बीच संपर्क और सहयोग बढ़ेगा.

Latest News

Pakistan Bans Indian Aircrafts: भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई एयरस्पेस पाबंदी, 24 सितंबर तक रहेगा बैन

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदी को 24 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया है. प्रतिबंध भारतीय वायुसेना और व्यावसायिक उड़ानों समेत कई तरह के भारतीय विमानों पर लागू रहेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version