Kerala: केरल के अनाथालय से तीन लड़कियां लापता, जांच में जुटी पुलिस

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

kerala girl missing: केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, दरअसल, गुरूवार को यहां एक अनाथालय से तीन युवा लड़कियां लापता पाईं गई. इस मामले की जानकारी देते हुए अलुवा पूर्व पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अनाथआलय से तीन लड़कियां गायब हुई है, जिनकी उम्र 15, 16 और 18 साल है. इसकी जानकारी पुलिस को सुबह करीब 7.30 बजे दिया गया. फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और लड़कियों के ठिकाने का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

हालांकि इस समय भारत में आए दिन लड़कियों का लापता होने की खबर सामने आ रही है. अभी हाल ही हरियाणा से 18 साल की लड़की के लापता होने का मामला सामने आया था. यह लड़की नारायणगढ़ स्थित चाइल्ड केअर इंस्टीट्यूट में रहती थी. लेकिन पिछले 6 साल से यमुनानगर बाल कुंज छछरौली में रह रही थी, जो लावारिस हालत में मिली थी.

6 साल से लापता थी लड़की 

बताया जा रहा है कि लड़की की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है और यह पिछले 6 साल से लापता थी. हालांकि स्टेट क्राइम ब्रांच की एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पंचकूला में कार्यरत एएसआई की कड़ी मेहनत की वजह से इस लड़की को ढूंढ निकाला गया.

पुलिसकर्मियों की भी आंखें नम

वहीं लड़की के परिवार वालों ने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि उन्हें  उनकी बेटी अब कभी वापस भी मिल पाएगी. लेकिन 6 साल बाद बेटी के मिलने से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था और उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे. इस भावुक पल को देखकर सभी पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गई. हरियाणा पुलिस की कोशिश और संवेदनशीलता के चलते आखिरकार परिजनों को उनकी बेटी वापस मिल ही गई.

इसे भी पढ़ें:-China: जिगोंग शहर के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, ड्रोन की मदद से पाया गया काबू, 16 की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version