KK Pathak: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव KK पाठक ने दिया इस्तीफा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने पद छोड़ दिया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने त्याग दे दिया है. उन्होंने सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है. उनका इस्तीफा भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने लिखा, मैं केके पाठक अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार के पद का प्रभार स्वत: परित्याग करता हूं.

कुछ समय से चर्चा में थे केके पाठक
मालूम हो कि बीते कुछ समय से केके पाठक काफी चर्चा में थे. शिक्षकों में भी उनको लेकर खौफ देखने को मिल रहा था. विपक्ष भी लगातार उन पर आरोप लगा रहा था. भाजपा नेताओं ने तो केके पाठक पर तानाशाही रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया था. राजद और जदयू के एमएलसी भी केके पाठक के खिलाफ राज्यपाल के पास गए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version