Kerala: पूर्व सांसद KP धनपालन का निधन, CM सतीशन ने जताया शोक, बोले-‘मैंने अपने बड़े भाई को खोया!’

KP Dhanapalan Passed Away: केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सांसद के. पी. धनपालन का शनिवार को परवूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 76 वर्ष के थे. उनके अचानक जाने से केरल कांग्रेस और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. बता दें कि धनपालन को बेचैनी महसूस होने पर सुबह अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया.

चालाकुडी लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित

एर्नाकुलम जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं में शामिल धनपालन 2009 में चालाकुडी लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे. उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में त्रिशूर से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने उत्तर परवूर नगरपालिका के पार्षद, मिल्मा (दुग्ध सहकारी संस्था) के अध्यक्ष तथा स्थानीय ग्रामीण बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में भी कार्य किया था.

पूर्व रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी का करीबी सहयोगी

धनपालन को पूर्व रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी का करीबी सहयोगी माना जाता था. इस मौके पर मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कांग्रेस तथा सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया. सतीशन ने कहा, के. पी. धनपालन की विनम्रता, शांत स्वभाव और कठिन परिस्थितियों में भी कभी कमजोर न पड़ने वाला संघर्षशील जज्बा उनकी पहचान था. वह एक समर्पित कांग्रेसी थे और ऐसे राजनीतिक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने कभी एक शब्द से भी पार्टी को आहत नहीं किया.

कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक

उन्होंने धनपालन को एर्नाकुलम जिले में कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक बताया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता तथा नेता मार्गदर्शन और समाधान के लिए उनसे हमेशासंपर्क कर सकते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि धनपालन ने संसदीय राजनीति में अपनी अलग छाप छोड़ी और उनका निधन व्यक्तिगत रूप से भी बड़ी क्षति है. सतीशन ने अपने शोक संदेश में कहा, मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया है. जीवन के हर कठिन दौर में वह मेरे साथ मजबूत स्तंभ की तरह खड़े रहे.

इसे भी पढ़ें. डीके शिवकुमार कैबिनेट में ये विधायक हो सकते हैं शामिल, सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version