LPG Booking: गैस बुकिंग के लिए जारी हुआ नया नंबर, मिस्ड कॉल से तुरंत करें सिलिंडर बुक

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Booking Update: जिले में एलपीजी गैस बुकिंग को लेकर इन दिनों सर्वर पर दबाव बढ़ गया है, जिससे उपभोक्ताओं को बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद गैस की आपूर्ति लगातार जारी है और रोजाना करीब 20 हजार सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं.

इंडियन ऑयल कारपोरेशन के नोडल अधिकारी विनीत कुमार के अनुसार जिले में कुल 85 गैस एजेंसियां संचालित हैं और लगभग 13.06 लाख उपभोक्ता कनेक्शन मौजूद हैं. वर्तमान में रोजाना करीब 19,221 बुकिंग दर्ज हो रही हैं, जबकि पेंडिंग बुकिंग को मिलाकर प्रतिदिन 19,644 सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है.

अनावश्यक बुकिंग से बढ़ा दबाव

अधिकारियों का कहना है कि सर्वर पर दबाव बढ़ने की मुख्य वजह पैनिक में की जा रही अतिरिक्त बुकिंग है. पीएनजी उपभोक्ता और दो कनेक्शन रखने वाले कई परिवार जरूरत से ज्यादा गैस बुक कर रहे हैं.

इस कारण रोजाना करीब 15 हजार अतिरिक्त बुकिंग हो रही हैं, जिससे सिस्टम प्रभावित हो रहा है और अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है.

गैस की कोई कमी नहीं

विभाग ने साफ किया है कि जिले में एलपीजी और पीएनजी की कोई कमी नहीं है. उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिना जरूरत के बुकिंग न करें, ताकि सिस्टम पर अनावश्यक दबाव न पड़े.

बुकिंग के लिए नए नंबर जारी

बुकिंग में आ रही दिक्कत को देखते हुए नए नंबर भी जारी किए गए हैं:

  • मिस्ड कॉल से बुकिंग: 8927225667
  • IVRS कॉल के जरिए बुकिंग: 8391990070

नया नियम भी लागू

सरकार के नए आदेश के अनुसार अब उपभोक्ताओं के लिए पीएनजी और एलपीजी में से केवल एक ही कनेक्शन मान्य होगा.

यह भी पढ़े: LPG किल्लतः 47 हजार टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंचा भारतीय जहाज “नंदा देवी”


Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version