Lucknow News: सीएम योगी ने मिशन रोजगार के तहत 7182 एएनएम को दिया नियुक्ति पत्र, कहा…

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि बीते छह साल में स्वास्थ्य विभाग ने नेशनल एवरेज से अच्छा काम किया है. दिमागी बुखार पर पूरी तरह नियंत्रण किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से यह संभव हुआ. अंतर्विभागीय समन्वय से आगामी दो-तीन साल में इंसेफेलाइटिस का पूरी तरह उन्मूलन कर देंगे. यह स्वास्थ्य विभाग का बड़ा मॉडल है.

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना महामारी को नियंत्रित किया. स्वास्थ्य विभाग के कर्मी गांव-गांव में जाते थे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्केनिंग करती थीं. फील्ड में हेल्थ वर्कर ने काम किया तो कोरोना को नियंत्रण करने का मॉडल पेश किया. विभाग में पारदर्शिता से चयन हुआ है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं. नव चयनित स्वास्थ्य कर्मियों का दायित्व है कि गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे में सही आंकड़े फीड होने चाहिए. नेशनल औसत से अच्छा काम होना चाहिए नहीं तो लोग कहेंगे कि यूपी नहीं सुधरेगा. सरकार ने एक जिला एक मेडिकल कॉलेज को खोलने की दिशा में आगे बढ़ रही है. 600 से ज्यादा हेल्थ एटीएम के माध्यम स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल रही है. अब स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में कोई दम नही तोड़ सकता. दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है. लोग गाली दे, यही नारकीय जीवन है और लोग सम्मान दें यही स्वर्ग है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version