लखनऊ एयरपोर्ट पर टला Indigo विमान हादसा, डिंपल यादव भी थीं सवार

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indigo Flight: लखनऊ एयरपोर्ट पर आज बड़ा हादसा होते-होते बचा है. इंडिगो की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट टेकऑफ के दौरान रनवे पर रुक गई. पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर फ्लाइट रोक दी. दरअसल, टेकऑफ से पहले इंजन को पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिल पा रहा था. ऐसे में पायलट ने फ्लाइट को रोककर 151 यात्रियों की जान बचाई. इस फ्लाइट में समाजवादी पार्टी की सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी सवार थीं.

Indigo Flight रुकने से यात्रियों में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट रनवे पर तेज रफ्तार पकड़ी, लेकिन उड़ नहीं पाई. ऐसे में कैप्टन ने सूझ-बूझ के काम लेते हुए विमान को रोक दिया. अचानक विमान रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, कोई बड़ा हादसा होते-होते बच गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः इस वजह से फिर स्थगित करनी पड़ी मां वैष्णो देवी की यात्रा, श्रद्धालुओं में निराशा

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version