Nitin Raut ने पूर्व CM विलासराव देशमुख पर लगाया बड़ा आरोप, जानिए क्‍या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Assembly Election 2024: 20 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है. उससे पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नितिन राउत (Nitin Raut) का बड़ा बयान आया है. राउत ने कांग्रेस के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख (Vilasrao Deshmukh) पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा, “मुझे शपथ ग्रहण से पहले बुलाकर कहा गया था कि कैबिनेट में आपका नाम है तैयारी में लग जाओ, लेकिन जिस समय शपथ ग्रहण होने वाला था मुझे बताया गया कि सूची से आपका नाम निकाल दिया गया.

इसकी वजह से मैं तीन महीने तक मंत्रालय नहीं गया.” राउत ने आगे कहा, “जिस इलाके के मतदाताओं ने चुनकर भेजा, उस इलाके का काम करवाने के लिए आखिरकार मैं कई महीने बाद मंत्रालय पहुंचा. वहां मुझे मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों से मुलाकात करनी पड़ी. जब मुख्यमंत्री से मिलने गए तब छठवें महीने की कैबिनेट हो रही थी. मेरे जाने के बाद कैबिनेट बैठक खत्म हुई. उस समय एकनाथ राव गायकवाड राज्य मंत्री हो गए थे.

उन्होंने रास्ते में मुझे रोका और मेरा हाथ पकड़ कर कहा कि नितिन भाऊ आप विलासराव से मिलने जा रहे हैं, इसलिए मैं आपको एक महत्वपूर्ण बात बताने जा रहा हूं.” कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “मैंने कहा बोलो- जिसके बाद उन्होंने कहा यहां नहीं और मुझे कोने में लेकर गए और मुझसे कहा कि तुमने विलास राव देशमुख को जोर से जय भीम कहा ना, यह जय भीम बोलना छोड़ दो क्योंकि उसी की वजह से आपका मंत्री पद गया. इसपर मैंने कहा कि मुझे बताइए कि अगर जय भीम बोलने की वजह से मेरा मंत्री पद जाता है तो इससे बड़ा मेरे लिए क्या अभिमान हो सकता है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version