महाराष्ट्र: नांदेड़ में दो बच्चों संग टीचर ने नदी में कुदाई कार, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nanded Teacher Suicide: महाराष्ट्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां नांदेड़ जिले में शुक्रवार को एक स्कूल टीचर ने कथित तौर पर अपनी कार गोदावरी नदी में कूदा दी. इस हादसे में टीचर और उनके दो बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस घटना की जांच करते हुए आत्महत्या की आशंका जता रही है.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, हिमायतनगर के पोटा बुद्रुक जिला परिषद स्कूल में तैनात सुनील मोरे (42 वर्ष) सुबह करीब 8 बजे अपने कार से बेटी सारा (12) और बेटे सुमित (8 वर्ष) के साथ अमदुरा-पुणेगांव रोड पर पहुंचे. यहां गोदावरी नदी पर बने पुल की मेटल रेलिंग से उन्होंने कार टकरा दी.

काफी मशक्कत के बाद टीम ने नदी से निकाला कार को

कार बैरियर तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी. हादसे के समय उनकी पत्नी घर पर थीं. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और SDRF को दी. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने कार को नदी से बाहर निकाला. कार से टीचर और दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए.

सुनील मोरे ने WhatsApp स्टेटस पर किया था पोस्ट

पुलिस ने बताया कि हादसे से पहले सुनील मोरे ने अपने WhatsApp स्टेटस पर पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके सीनियर उन्हें परेशान कर रहे हैं. साथ ही लिखा था कि वह अपने दो बच्चों के साथ जान दे देंगे.

पुलिस अधिकारी ने कहा…

पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. मोरे के दावों की जांच की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

More Articles Like This

Exit mobile version