मणिपुर में रॉकेट लॉन्‍चर हमले में 2 बच्चों की मौत, दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में प्रदर्शन

Imphal: मणिपुर में मंगलवार तड़के बिष्णुपुर जिले में रॉकेट लॉन्चर हमले में दो बच्चों की मौत हो गई. यह हमला मोइरांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में रात करीब 1 बजे हुआ, जहां कुकी उग्रवादियों द्वारा दागा गया एक रॉकेट एक घर पर जा गिरा. इस विस्फोट में एक 5 वर्षीय लड़के और एक 5 महीने की बच्ची की मौत हो गई. रॉकेट लॉन्‍चर की चपेट में दो बच्‍चे और उनकी मां आ गईं.

हमले के बाद दहशत का माहौल

मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसमें बाद उन्‍हें राज मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया. दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. इस हमले के बाद हिंसा भड़क उठी, जिससे बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है. बिष्‍णुपुर जिले में हुई इस घटना के बाद तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और आक्रोशित स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए.

तत्काल कार्रवाई की मांग

स्थिति और भी गंभीर हो गई, जब मोइरांग में दो तेल टैंकरों और चुराचंदपुर जा रहे माल से लदे एक ट्रक को आग लगा दी गई. गुस्से में आए प्रदर्शनकारियों ने मोइरांग पुलिस स्टेशन का घेराव भी किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की. तनाव बढ़ने पर पुलिस स्टेशन के गेट के सामने टायर और मलबा जलाया गया. इस पूरे इलाके में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और आगे की स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों को भारी संख्या में तैनात किया गया है.

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

मौके पर पहुंचे मोइरांग विधायक TH शांति सिंह ने हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकवाद से कम नहीं बताया. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. विधायक ने कहा कि मैं जान गंवाने वाले 5 वर्षीय लड़के और 6 महीने की बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्हें इतनी निर्दयता से छीन लिया गया. इस असीमित दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

इसे भी पढ़ें. US-Iran War Day 39: आज होगी ‘कयामत की रात’ या फेल होगा Trump का सीक्रेट प्लान? काउंटडाउन शुरू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version