मणिपुर में जबरन वसूली पर बड़ी कार्रवाई, इंफाल से दो प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादी गिरफ्तार

Manipur: मणिपुर पुलिस ने चार सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, रंगदारी और जबरन वसूली के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया. इसी दौरान दो अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के चार सक्रिय उग्रवादियों को दबोच लिया गया. पुलिस ने यह गिरफ्तारियां इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के विभिन्न इलाकों से की हैं. रविवार को पुलिस द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि की गई है.

तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया

बयान के अनुसार ये सभी आरोपी स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से अवैध रूप से धन (रंगदारी) वसूलने की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे. पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के विभिन्न स्थानों से कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के मंत्रीपुखरी इलाके से यूएनएलएफ (पी) के एक सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार किया जिसकी पहचान चंदामा गीतचंद्र सिंह के रूप में हुई है.

शांति समझौते पर हस्ताक्षर

यूएनएलएफ (पी) ने 2023 में केंद्र सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. हालांकि जबरन वसूली और आग्नेयास्त्रों की अवैध बिक्री में कथित संलिप्तता के आरोप में इस संगठन के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह कार्रवाई मणिपुर पुलिस द्वारा राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए चलाए जा रहे निरंतर अभियानों का हिस्सा है.

मणिपुर के चार जिलों में तलाशी अभियान

इससे पहले सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस ने 2 जुलाई को मणिपुर के चार जिलों में मिलकर तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान में भारी मात्रा में आधुनिक हथियार, विस्फोटक, गोला-बारूद, संचार उपकरण और सैन्य सामान बरामद किए गए थे. मणिपुर पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने उख्रुल जिले में चार अवैध बंकरों को भी नष्ट कर दिया था.

इसे भी पढ़ें. एक हफ्ते तक नहीं होगी कोई बातचीत, न ही चलेगी गोली..अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version