Manish Sisodia: बिगड़ी सिसोदिया की पत्नी की तबीयत, तिहाड़ जेल से घर पहुंचे डिप्टी सीएम

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, कोर्ट ने सिसोदिया को शुक्रवार को कुछ घंटे के लिए अंतरिम राहत दी है। सिसोदिया पुलिस हिरासत में अपनी पत्नी से मिलने पहुंचे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत खराब चल रही है। पत्नी से मुलाकात के लिए कोर्ट ने सिसोदिया को राहत दी, लेकिन उनके घर पहुंचने से पहले ही पत्नी को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ गया।

कोर्ट ने शर्त रखी कि सिसोदिया अंतरिम जमानत के दौरान मीडिया से बात नहीं करेंगे। परिवार के अलावा किसी से बात न करने के साथ ही मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे। मालूम हो कि सिसोदिया ने पत्नी की खराब सेहत का हवाला देते हुए 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत की मांग की थी, लेकिन ईडी ने अंतरिम जमानत अर्जी का विरोध किया था।

ईडी ने कहा था कि कुछ दिन पहले ही वो अंतरिम जमानत की अर्जी को वापस ले चुके हैं। अब फिर से उसी आधार पर अंतरिम जमानत मांग रहे हैं। जांच एजेंसी की ओर से कहा गया कि सिसोदिया पुलिस की मौजदूगी में पत्नी से मुलाकात कर सकते हैं।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version