लद्दाख को मिले पांच ऩए जिले, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला; जानिए नाम

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ladakh News: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने लद्दाख में 5 नए जिले बनाए हैं. इस बात की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था. वहां पर एक लोकसभा सीट है. अब केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लद्दाख में नए 5 जिलों का ऐलान किया है. ये पांच नए जिले होंगे- जनसकार, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग.

दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,” एक विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुसरण में, गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है. नए जिले, अर्थात् ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग, हर नुक्कड़ और गली में शासन को मजबूत करके लोगों के लिए लाभ को उनके दरवाजे तक ले जाएंगे. मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version