मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ‘आप’ के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ चलेगा मुकदमा, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब उनके खिलाफ अदालत में मुकदमा चलेगा, जिसकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंजूरी दे दी है.

बता दें कि गृह मंत्रालय ने बीते शुक्रवार यानी 14 फरवरी को राष्ट्रपति से सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने का निवेदन किया था, जिसके बाद राष्‍ट्रपति ने भी मंगलवार को मंजूरी दे दी.  दरअसल, मंत्रालय ने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय से मिली सामग्री के आधार पर, इस मामले में अभियोजन की मंजूरी देने के लिए जैन के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए हैं.

सत्‍येंद्र जैन पर लगे ये आरोप

बता दें कि सत्‍येंद्र जैन पर 2015-16 में फर्जी कंपनियों के जरिए कथित तौर पर 16.39 करोड़ रूपए की मनी लॉड्रिंग का आरोप है. जिसके बाद उन्‍हें गिरफ्तार का तिहाड़ जेल में भेज दिया गया था.

हालांकि पिछले साल 18 अक्‍टूबर को दिल्‍ली की एक अदालत ने सत्‍येद्र जैन को जमानत दे दी थी, कोर्ट ने उन्‍हें जमानत देते हुए ट्रायल में देरी और लंबे समय से कैद में होने का जिक्र किया था. वहीं, ईडी उनकी जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि यदि उन्‍हें जमानत दी गई, तो वह मामले से संबंधित गवाहों को प्रभावित कर सकते है.

इसे भी पढें:-Tesla Hiring: टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती, जानिए किन पदों पर होगी नियुक्ति

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version