भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में बोले MP रवि किशन- मैं ओपनिंग में भी आया था…तब लोगों को संदेह था.. पर आज चैनल यहां खड़ा है

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में चल रहे भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉनक्लेव “नए भारत की बात दिल्ली के साथ” में सुबह से देश के दिग्गजों को जमावड़ा लगा हुआ है. कॉन्क्लेव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दीप प्रज्जवलित कर किया. जिसके बाद पुलिस विभाग से लेकर राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अलग-अलग लोगों ने इसमें भाग लिया. इसके बाद कार्यक्रम में एक्टर और गोरखपुर के सांसद रवि किशन और वीएचपी के नेता आलोक कुमार ने भी हिस्सा लिया और चैनल के सवालों का बखूबी जवाब दिया.

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में रवि किशन ने चैनल के दो वर्ष पुरे होने पर बधाई दी और कहा कि मैं चैनल के ओपनींग पर भी आया था. तब लोगों को यह संदेह था कि चैनल कैसे टिक पाएगा पर आज चैनल यहां पहुंचा है.

अब तक 750 फिल्मों का अनुभव

भारत एक्सप्रेस चैनल के CMD उपेंद्र राय ने सांसद से उनकी राजनीति और एक्टिंग करियर पर सवाल पुछा, जिसके जवाब में सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं गरीब पुजारी परिवार से आता हूं. महादेव की कृपा से मैं यहां तक पहुंचा हुं. हिंदी, भोजपुरी और तेलुगू सहित अन्य भाषाओं में अब तक 750 फिल्मों में काम कर चुका हूं.

सांसद ने कहा कि मेरे ऑफिस कई जगह हैं, जिसका खर्च मुझे अपनी जेब से वहन करना पड़ता है. भाजपा में आप कमाने के लिए नहीं आ सकते, यहां सेवा करने के इरादे पर ही टिकट मिलता है. पीेएम मोदी और यूपी के सीएम योगी के सहयोग से मैं दोनों चीजें मैनेज कर पाता हूं.

सांसद रवि किशन ने बताया कि साल भर में दो फिल्में कर लेता हूं, जिससे मेरा घर चल जाता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी अगली वेब सीरीज “मामला लीगल है” का पार्ट-2 भी आएगा. सीरीज के पार्ट वन को लोगों से देखने की अपील भी की.

मुझे लगा कि राजनीति से धर्म में जाना चाहिए: आलोक कुमार

वहीं वीएचपी नेता आलोक कुमार ने कहा कि मैं शुरुआत में राजनीति में था पर एक उम्र के बाद मुझे लगा कि कुछ लोगों को राजनीति से धर्म में जाना चाहिए. इसलिए 2014 में मैंने तय किया कि अब संघ का काम करूंगा. संयोग से मेरे ही समय राम मंदिर का फैसला आया, शिलान्यास हुआ और मूर्ति की प्रतिस्थापना हुई.

सीएमडी उपेंंद्र राय के सवाल प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी चिंता और सबसे बड़ी उपलब्धी क्या मानते हैं पर रवि किशन ने कहा कि बहुत अच्छा सवाल किया. पीएम मोदी ने सबकुछ बदल कर रख दिया है. मैं दूनिया के 70 प्रतिशत देश घुम चुका हुं. पहले लोग भारत का सम्मान नहीं करते थे, पर आज पूरे जहां में हमारा आदर है.

रवि किशन ने बताया, एक बार जब मैं प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए झुका तो उन्होंने मुझे रोकते हुए कहा कि अब भारत झुकेगा नहीं. सांसद ने कॉन्कलेव में आगे कहा कि मोदी जी के चेहरे पर ललाट और तेज कमाल का है. मैंने दिल्ली के चुनाव में दिन-रात मेहनत किया ताकि केजरीवाल को हरा सके. क्योंकि वहां लोगों को बेसिक सुविधा नहीं थी. गोरखपुर से साधु-संत जीतते थे, पर मैंने कलाकार होकर भी जीत हासिल की. मैंने आज गोरखपुर में रंगमंच बना दिया. यहां लोगों को रोजगार देता हूं. यहां भोजपुरी और तेलूगू की फिल्में शुट होती है.

अब दिल्ली को असली राजधानी बनाया जाएगा

सांसद रवि किशन ने बताया कि कई बार पीएम से अकेले मिला और बात किया. पहले दिल्ली कैपिटल न होकर नरक था. अब ये राजधानी बनेगा. यमुना से लेकर झुग्गी-झोपड़ियों तक का विकास होगा. आपके दूसरे वर्षगांठ पर बोल कर जा रहा हूं

सीएमडी उपेंद्र राय ने VHP नेता आलोक कुमार से पुछा कि संघ और बीजेपी के बीच सम्मान और विनम्रता है और लक्ष्य हासिल ना होने पर एक साल बाद दिल्ली को लेकर क्या स्ट्रैटजी होगी. इस पर उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास तेज और अच्छे से होगा. लोगों को अफसोस हो ऐसा मौका ही नहीं आएगा..

सीएमडी उपेंद्र राय- क्या आपको लगता है कि जातीय बंधन भारत को बढ़ने में रोक रहा है?

आलोक कुमार-  मैं आप से सहमत हूं, आज जाति केवल अहंकार का कारण बनकर रह गई हैं. जातियों का कर्म से संबंध अब नहीं हैं, इसलिए जातीय व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है. इसके बावजूद भी आद राजनीति में जाति प्रमुख हो जाती है और विकास पीछे रह जाता है. यह चिंता का विषय है. कर्म पर आधारित जाति व्यवस्था अब बची नहीं है, इसलिए मेरा मानना है कि अब इस पर बात करना प्रासंगिक भी नहीं है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version