Parliament Session: PM मोदी का महिला आरक्षण बिल पर संबोधन-‘राजनीतिक तराजू से मत तौलिए’, विरोध पर दिया जवाब

Parliament Session 2026: महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर लोकसभा में चर्चा जारी है. महिला आरक्षण और परिसीमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में जब जब चुनाव आया है, उसमें महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस जिसने विरोध किया है. उसका हाल बुरे से बुरा किया है. PM मोदी ने कहा कि इतना बड़े वर्ग को हम हिस्सेदारी से रोकने में क्यों ताकत लगा रहे हैं.

राजनीतिक तराजू से मत तौलिए

उनके जुड़ने से हमारी ताकत बढ़ेगी. मैं अपील करने आया हूं कि इसको राजनीतिक तराजू से मत तौलिए. आज का यह अवसर एक साथ बैठकर एक दिशा में सोचकर विकसित भारत बनाने में खुले मन से स्वीकार करने का अवसर है. मैंने पहले भी कहा कि आज पूरा देश विशेषकर नारी शक्ति हमारे निर्णय तो देखेगी लेकिन उससे ज्यादा हमारी नीयत को देखेगी. इसलिए हमारी नीयत की खोट देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी.

राष्ट्र के जीवन में आते हैं कुछ ज़रूरी पल 

इस महत्वपूर्ण विधेयक पर आज सुबह चर्चा शुरू हुई. राष्ट्र के जीवन में कुछ ज़रूरी पल आते हैं. ऐसे समय में समाज की सोच और नेतृत्व की क्षमता उस पल को पकड़ लेती है और उसे देश की अमानत बना देती है. एक मजबूत धरोहर तैयार कर देती है. भारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में ये वैसे ही पल हैं. PM मोदी ने कहा कि जिन लोगों को इसमें राजनीति की बू आ रही है, मैं चाहूंगा कि वे खुद के पिछले 30 सालों के परिणामों को देख लें.

सांसदों ने मोदी को देखते ही लगाए हर-हर महादेव के नारे

मैं समझता हूं कि इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान सांसदों ने उन्हें देखते ही हर-हर महादेव के नारे लगाए. बता दें कि मोदी सरकार आज देश की आधी आबादी को सबसे बड़ा तोहफा देने जा रही है. सरकार ने आज लोकसभा में तीन अहम बिल पेश किए.

महिला आरक्षण कानून पूरी तरह ऑपरेशनलाइज 

इनमें महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026, दूसरा परिसीमन विधेयक 2026 और तीसरा केंद्र शासित प्रदेश संशोधन विधेयक, 2026 शामिल है. इन विधेयकों का मकसद 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को पूरी तरह ऑपरेशनलाइज करना है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इन तीनों बिलों को आज लोकसभा में पेश किया.

इसे भी पढ़ें. लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर वोटिंग कल, अमित शाह बोले-‘सबको मिलेगा बोलने का मौका’

Latest News

Aaj Ka Rashifal: किस्मत का साथ मिलेगा या बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version