NIA ने Bengal रामनवमी हिंसा मामले में 16 लोगों को किया अरेस्ट, सभी पर दंगा भड़काने का आरोप

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Ram Navmi Violence Case: पिछले साल बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में एनआईए ने 16 लोगों को अरेस्‍ट किया है. सभी को जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने और दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एनआईए को जांच के दौरान हिंसा के फुटेज मिले थे. इनके जरिए ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें अरेस्‍ट किया गया है.

बता दें, बंगाल के नॉर्थ दिनाजपुर में 30 मार्च 2023 को विश्व हिंदू परिषद् के रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों में हिंसा भड़क गई थी. हावड़ा में भी पत्थरबाजी हुई. इसमें भी पुलिसकर्मियों सहित 15 लोग घायल हो गए थे. इस दौरान 10 से ज्यादा दुकानें जला दी गई और 20 से ज्यादा दुकानों में तोड़फोड़ की गई. मामले की जांच करते हुए राज्य पुलिस ने 162 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था. इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी थी.

ये भी पढ़े: Gautam Gambhir द्वारा हिंदी अखबार के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को दिल्ली हाईकोर्ट ने मध्यस्थता के लिए भेजा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version