काशी की गलियों में जायका लेने पहुंचीं नीता अंबानी, टमाटर चाट और आलू टिक्की का लिया आनंद

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nita Ambani eat Varanasi Chaat: देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी सोमवार को बनारस पहुंची. यहां उन्होंने बाबा विश्ववनाथ और मां अन्नपूर्णा का दर्शन किया और उन्हें अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र अर्पित किया. इसके बाद वे यहां की मशहूर चाट की दुकान काशी चाट के यहां चाट का लुत्फ़ उठाती दिखाई दीं. इस दौरान नीता अंबानी ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की.

दरअसल, देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी वाराणसी में पूजा पाठ की. बाबा विश्वनाथ और माता अन्नपूर्ण के दर्शन के बाद उन्होंने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया. इसके बाद वे यहां की फेमस चाट की (काशी चाट भंडार) दुकान पर गईं. यहां बैठकर बनारस की टमाटर चाट और आलू टिक्की का स्वाद चखा.

चाट खाते वक्त मुकेश अंबानी की आई याद

काशी चाट वाले के यहां जब नीता अंबानी पहुंची तो वे दुकानदार से बातचीत करती द‍िखाई दीं. इस दौरान उन्हें मेन्यू की सबसे बेहतरीन चीजों में से आलू चाट परोसी गई. उन्‍होंने वहां पर चाट खाते हुए मुकेश अंबानी को याद क‍िया और बोलीं…’ये मुकेश को बहुत पसंद आती है’. नीता अंबानी के चाट खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आप भी देखिए वीडियो…

बता दें कि वाराणसी पहुंची नीता अंबानी ने दान स्वरूप श्री काशी विश्वनाथ धाम में एक करोड़ 51 लाख तथा माता अन्नपूर्णा मंदिर में एक करोड़ रुपए की धनराशि भेंट की. बताते चलें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version