राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर PM Modi ने डॉक्टरों को दी शुभकामनाएं, चिकित्सा क्षेत्र की उपलब्धि को सराहा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

National Doctors Day 2026: हर साल देशभर में 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रुप में मनाया जाता है. ये दिन चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है. डॉक्टर दिवस मनाने का मकसद डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने देश के डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को नमन किया है.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर, हम अपने समर्पित डॉक्टरों को बधाई देते हैं, जिनकी कड़ी मेहनत, सेवा-भाव और प्रतिबद्धता भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं. अक्सर बेहद मुश्किल हालात में भी उनकी अथक कोशिशों ने अनगिनत लोगों का भरोसा और आभार जीता है.”

देश के हर कोने तक अच्छी मेडिकल सुविधाएं पहुंचें National Doctors Day 2026

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि पिछले दशक में, भारत ने अपने हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ी प्रगति की है. मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है, जबकि अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटों में काफी बढ़ोतरी हुई है. यह अभूतपूर्व विकास डॉक्टर बनने के इच्छुक लोगों के लिए बेहतर अवसर पैदा कर रहा है, एक मजबूत हेल्थकेयर वर्कफोर्स तैयार कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि देश के हर कोने तक अच्छी मेडिकल सुविधाएं पहुंचें.

स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे

उन्होंने लिखा ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए, हमारे डॉक्टर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने, मेडिकल रिसर्च को आगे बढ़ाने, इनोवेशन को अपनाने और सभी के लिए किफायती व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे.

अमित शाह ने दी बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं. अच्छी सेहत को बढ़ावा देने, इलाज करने और बेहतर जीवन शैली के बारे में जागरूकता फैलाने के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता एक मजबूत और स्वस्थ समाज का आधार बनती है. यह दिन समाज की सेवा करने के आपके संकल्प को और मजबूत करे.”

नितिन गडकरी ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, हम भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनका जीवन चिकित्सा के क्षेत्र में करुणा, सेवा और उत्कृष्टता का प्रतीक था. स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और राष्ट्र-निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. इस अवसर पर, हम जीवन की रक्षा के प्रति सभी डॉक्टरों के अटूट समर्पण के लिए उनके प्रति अपना हार्दिक आभार भी व्यक्त करते हैं.”

ये भी पढ़ें- सपा प्रमुख Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, CM Yogi समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version