Opposition Meeting: I.N.D.I.A गठबंधन की बड़ी बैठक में सीट बंटवारे पर हो सकता है फैसला! जानिए डिटेल

Opposition Meeting: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A) की समन्वय समिति की पहली बैठक बुधवार को शुरू हो गई है. बैठक में आगे चुनाव की रणनीति, सीटों के बंटवारे, चुनाव अभियान कार्यक्रम जनसभाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

जानिए कहां हो रही मीटिंग
दरअसल, I.N.D.I.A गठबंधन की यह बैठक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के नई दिल्ली स्थित आवास पर हो रही है. विपक्षी गठबंधन की इस बैठक में शरद पवार के अलावा, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, द्रमुक के टी आर बालू, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, जनता दल (यूनाइटेड) के संजय झा, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी ) की महबूबा मुफ्ती और कुछ अन्य नेता शामिल हैं.

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को हराने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ का गठन किया है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में आगे की रणनीति और चुनाव अभियान कार्यक्रमों के अलावा सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा की जा सकती है.

ये भी पढ़ेंः MP की सियासत में रामभद्राचार्य की एंट्री, कमलनाथ और शिवराज को लेकर कही ये बड़ी बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version