Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर में हाई अलर्ट, आर्मी चीफ आज करेंगे दौरा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Pahalgam Terrorist Attack: मंगलवार, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. हमले में कुल 26 पर्यटकों की जान गई, जिनमें एक नेपाली नागरिक शामिल था. इस हमले में 10 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं.

सेना प्रमुख श्रीनगर दौरे पर पहुंचेंगे सेना प्रमुख

हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है. इसी क्रम में आज, 25 अप्रैल को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचेंगे. वे स्थानीय मिलिट्री फॉर्मेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर कश्मीर और LoC पर चल रही एंटी टेरर गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. उन्हें सुरक्षा व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी.

भारतीय वायुसेना ने शुरू किया ‘आक्रमण’ युद्धाभ्यास

भारतीय वायुसेना ने देश की सैन्य तैयारियों को और मजबूत करने के लिए ‘आक्रमण’ नाम से एक बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया है. इसमें अंबाला और हाशीमारा से दो राफेल स्क्वॉड्रन और सुखोई Su-30 जैसे प्रमुख फाइटर जेट्स शामिल हैं. अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों में आक्रामक मिशनों की रणनीति को धार देना है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version